February 15, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया

दौलतपुर चौक, 12 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नजदीक चलेट गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक साध्वी रजनी कृष्णा जी महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया की भागवत कथा विचार , वैराग्य , ज्ञान और हरी से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा की कलयुग में मनुष्य को पुण्य तो सीधे होते है परन्तु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है। सच्चे हृदय से हरी नाम के सिमरण मात्र से कल्याण संभव है। इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ आदि करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि सतयुग , द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था। कथा पंडाल में रमेश ठाकुर , मोहित ठाकुर , अनीता ठाकुर , कुलविंदर सिंह राणा, रमन ठाकुर, सूबेदार तरसेम सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, पूर्ण डडवाल, मोनू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा श्रवण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *