March 12, 2026

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल

नई दिल्ली : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। इसी बीच बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर पैरोल की मांग की है। पिछले महीने ही उन्हें 21 दिन की फरलो दी गई थी। इस बार उन्होंने 20 दिन की पैरोल की डिमांड की है। राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता को देखते हुए उनके इस रिक्वेस्ट को मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर इस इमरजेंसी पैरोल के बारे में पूछा है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव अवधि के दौरान दोषी को पैरोल पर रिहा करना कितना सही है? राम रहीम इस समय हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। बलात्कार के जुर्म में वह 20 साल की सजा काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *