February 25, 2026

उपायुक्त ने मेहंदली कलां बन का दौरा किया

ड्रेनेज विभाग को यह काम तय समय में पूरा करने के निर्देश

सचिन सोनी,श्री आनंदपुर साहिब, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर डाॅ. प्रीति यादव ने मेहंदली कलां में निर्माणाधीन बांध का दौरा किया और ड्रेनेज विभाग को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिये ।उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। तहसील कार्यालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उपायुक्त डाॅ. प्रीति यादव ने कहा कि निकट भविष्य में बारिश की संभावना को देखते हुए इस बांध की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है ताकि पानी गांव में न घुसे। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सतलुज नदी से आने वाले पानी के भारी बहाव से क्षेत्र के लोगों की जान-माल की रक्षा करना प्रशासन का कर्तव्य है और इसके लिए हम पूरे प्रयास कर रहे हैं। बाढ़ के दौरान किसी भी तरह की क्षति को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त कदम उठाये जा रहे हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त डाॅ. प्रीति यादव ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह तटबंध टूट गया, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए 2 जेसीबी मशीनें, 8 टिपर और 80-90 नरेगा श्रमिक लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *