February 21, 2026

उपायुक्त ने किया नेहली धीड़ा राजकीय प्राथमिक पाठशाला और ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण

नाहन 2 फ़रवरी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेहली धीड़ा का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यालय में चलाई जा रही “मिड डे मील योजना” की जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में चल रही शिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत कार्यालय नेहली धीड़ा का भी निरीक्षण किया और यहां पर पंचायत के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने पंचायत में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग को अपने-अपने विभागीय गतिविधियों को आम जन के हित में सुचारु और लाभप्रद बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *