February 23, 2026

उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी में शीश नवाया

मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश
ऊना, अजय कुमार/ सुखविंद्र,
उपायुक्त राघव शर्मा ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे श्रावण आष्टमी मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को मेले के दौरान मेला परिसर में साफ-सफाई, मेले के दौरान कानून एवं प्रबंधन के व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से बनाए रखने के उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मेलावधि में लोगों द्वारा सड़क किनारे लगाए गए लंगरों में भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *