उपमुख्यमंत्री ने की सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत अन्नू और रक्षिता को दी शादी की बधाई
बहादुरगढ़,29 जनवरी। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का बहादुरगढ़ पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला सर्वप्रथम शहर की लाइनपार स्थित वत्स कालोनी में इनसो के प्रदेश महासचिव सचिन दुहन की बहन और समाजसेवी रामचंद्र नम्बरदार की बेटी अन्नु के शादी समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने रामचंद्र नम्बरदार की बेटी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री का घर पहुंचने पर स्वागत किया । उप-मुख्यमंत्री ने रामचंद्र की बेटी अन्नु को आशीर्वाद दिया और उनके सफल जीवन के लिए भगवान से कामना की। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री पूर्व पार्षद प्रवीण कुमार के कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा। वहीं डिप्टी सीएम जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के हल्का अध्यक्ष प्रियांषुु के सेक्टर छह स्थित निवास पहुंचे और प्रियांषुु की बहन रक्षिता की शादी समारोह में शिरकत करते हुए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ जेजेपी नेता संजय कबलाना, संजय दलाल, पार्षद राजेश कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, डीएसपी विजय कुमार, बीडीपीओ उमेद सिंह,नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
