February 13, 2026

पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के निवास पर शोक जताने पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नफे सिंह की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बहादुरगढ़,29 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया है। चौटाला पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए गुरुवार को बहादुरगढ़ स्थित स्व. नफे सिंह के आवास पर पहुंचे और शोक प्रकट किया। उन्होंने स्व नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र और भूपेन्द्र राठी, भतीजे कपूर सिंह ह व दीपक से मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हर आदमी चिंतित है। सरकार ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। इसलिए झज्जर में पुलिस फोर्स बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हर कोई चाहता है कि इस घटना के जिम्मेदार लोग जल्द पकड़ में आने चाहिए और इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले की गहन जांच के लिए सरकार द्वारा पहले ही केस सीबीआई को सौंपा गया है,वहीं एसटीएफ और पुलिस मामले को ट्रेस करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि डीजीपी हरियाणा और एसपी झज्जर को आदेश दिए गए हैं कि मामले की जांच को लेकर टीम के सदस्य बढ़ाकर जल्द मामले को ट्रेस किया जाए। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ केसी बांगड़, पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, राज्य कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ,जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मा राजीव दलाल,बहादुरगढ़ हलका प्रधान संजय दलाल,महिला विंग की जिलाध्यक्ष शीला गोदारा,धर्मबीर फौजी, उदल दलाल,प्रवीण राठी,काला रोहद के अलावा प्रशासन की ओर एसडीएम बहादुरगढ श्वेता सुहाग,डीएसपी धर्मवीर सिंह ,तहसीलदार नरेंद्र दलाल,बीडीपीपीओ उमेद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *