February 19, 2026

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

रजनी,ऊना, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगेI यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त को सायं 3 बजे ऊना पहुंचेगे और ऊना में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे. उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह घालूवाल में रहेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री रविवार 1 सितम्बर को भी ऊना जिला में चले विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा 2 सितम्बर को जल शक्ति विभाग, सहकारिता, भाषा, संस्कृति और कला, एचआरटीसी तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *