March 11, 2026

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

धर्मशाला, 20 दिसंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। चौटाला ने 89 वर्ष की आयु में आज गुरूग्राम स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन को भारतीय राजनीति के लिये बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति के मजबूत स्तंभ होने के साथ-साथ हरियाणा के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनके निधन से हरियाणा सहित देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति पहुंची है। मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *