February 22, 2026

15 दिसम्बर, 2023 को किन्नौर जिला के छोलतू स्थित वन विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा विभागीय जागरूकता शिविर

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बताया कि जिला छोलतू के वन विश्राम गृह में 15 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे से संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर के द्वारा अधिकारियों उनके संबंधित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत चगांव, रामणी, जानी व पूनंग की समस्त जनता से इस विभागीय जागरूकता शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *