March 10, 2026

किन्नौर जिला की लाबरंग पंचायत में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित विभागीय जागरूकता शिविर

किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लाबरंग के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक विभागीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत लाबरंग के 30 लोगों ने भाग लिया।
शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *