March 12, 2026

दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग सजग : डीपीसी

झज्जर,सरकारी स्कूल में पढऩे वाले दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच का प्रावधान भारत स्वास्थ्य मिशन एवं एएलएमसीओ के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है । इसी कड़ी में दिव्यांग बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बहादुरगढ़ क्षेत्र के 70 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डा ब्रह्मïदीप सिंह और डीपीसी विनोद लांबा ने संयुक्त रूप से किया ।
डीपीसी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के पुराने सर्टिफिकेट का नवीनीकरण व अन्य का स्वास्थ्य जाँच कर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में बच्चों को बस व ट्रेन यात्रा के फ्री पास के साथ ही पेंशन आदि की सुविधा भी मिल सकेगी ।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने की योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों की व्यवस्था , सर्जरी की व्यवस्था एवं निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है । इसके साथ ही इन बच्चों को जरूरत अनुसार व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण की व्यवस्था भी जरूरत अनुसार प्रदान की जाएगी । स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग का भी प्रावधान किया गया है जिससे उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का विपरित प्रभाव न पड़े । उन्होंने बताया कि अगर कोई भी दिव्यांग बच्चा सरकारी स्कूलों में पढ़ता है तो उसके अभिभावक विद्यालय जाकर जरूरी दस्तावेज के साथ दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *