March 8, 2026

ब्यास बांध की स्वर्ण जयंती पर पेंशनर्स को प्रोत्साहन देने की मांग

भाजपा नेता डॉ. सुभाष शर्मा को सौंपा गया मांग पत्र

नंगल, अजय कुमार ऐरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा को बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) पार्टनर स्टेट्स पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने मांग पत्र सोपा है। संगठन के महासचिव बी एस डोड ने बताया कि भाखड़ा बांध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर कर्मचारियों को दो महीने का वेतन प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया गया था। इसी तर्ज पर अब ब्यास बांध की स्वर्ण जयंती पर भी सभी वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो महीने का वेतन सम्मान के रूप में दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के कर्मचारियों ने दशकों तक क्षेत्र की जल विद्युत परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए ब्यास बांध के स्वर्ण जयंती समारोह में दो माह के वेतन एवं पेंशन जितनी प्रोत्साहन राशि देकर उनका सम्मान किया जाना आवश्यक है।

इस मौके पर संगठन के संरक्षक सरवन कुमार, सतपाल शाह, प्रेम कुमार, राम तरसेम चंद, राजेंद्र सोहल, राजाराम मलिक, जीत सिंह राणा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी डॉ. सुभाष शर्मा को नंगल क्षेत्र की आर्थिक प्रगति से जुड़े जरूरी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने भारत सरकार से नंगल इलाके के प्रति विशेष गंभीरता दिखाने की मांग उठाई ताकि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।
इस मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी नंगल मंडल के प्रधान हरमनजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि दूरदर्शी लोकप्रिय व आम जनों की दुख तकलीफों से संवेदनशील डा.सुभाष शर्मा नंगल इलाके की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी चिंतित है इसलिए यह उम्मीद है कि रिटायर कर्मचारियों के साथ ही हजारों लोगों के हितों से जुड़े अन्य मसलों को भी वे भारत सरकार के माध्यम से हल करवाने का सफल प्रयत्न करेंगे। कोशिश शुरू की जा चुकी है जल्द ही परिणाम रंग दिखाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *