February 20, 2026

गांव खाटी में अवैध रूप से चल रहे हड्डा रोड़ी कारखाने को बंद करवाने की मांग

फगवाड़ा, शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश प्रेस सचिव कमल सरोज और युवा सेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह भुल्लाराई के नेतृत्व में गौ सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम फगवाड़ा जशनजीत सिंह से मिला। कमल सरोज व अन्यों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए गांव खाटी में अवैध रूप से चल रहे हड्डा रोड़ी कारखाने को बंद करवाने की मांग की। साथ ही बताया कि इसे चलाने के लिये न तो गांव वासियों से एन.ओ.सी. ली गई है और न ही सरकार से कोई मंजूरी प्राप्त की गई है। इतना ही नहीं यहां से गौमाता की चर्बी और मांस की तस्करी यूपी सहित अन्य प्रदेशों को की जा रही है, जो पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने चेतावनी दी कि सनातन आस्था से खिलवाड़ा सहन नहीं होगा। अगर अवैध रूप से चल रही हड्डा रोड़ी को तुरंत बंद नहीं करवाया गया तो समविचारक संगठनों और खाटी सहित क्षेत्र के सभी गांव वासियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करना उनकी विवशता होगी। इस अवसर पर अनूप दुग्गल, बलविंद्र बिल्ला, गुरमीत सिंह, लाली, अमित, दीनू, बिंद्री, चंद्र, राजकुमार राजू, सुंदर राजपूत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *