आने वाले बजट सत्र में की जाए जल रक्षकों की मांगें पूरी
अजय सूर्या, मंडी: पंचायत के माध्यम से लगे जल रक्षक काफी लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं परंतु अभी तक उनकी प्रमुख मांगों पर कोई उचित फैसला नहीं लिया गया है आने वाले बजट सत्र में जल रक्षक महासंघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उनके कार्य को देखते हुए उनके वेतनमान में बढ़ोतरी की जाए तथा उनकी प्रमुख मांग कांटेक्ट पर आने की अवधि को 12 वर्ष से घटकर 8 वर्ष किया जाए और किसी भी विभाग में कांटेक्ट पर आने की अवधि का टाइम पीरियड इतना लंबा नहीं है। जल रक्षक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उपाध्यक्ष बबलू वर्मा टेकचंद रजनीश सुनील सचिव डोलम चंद कोषाध्यक्ष हरि ठाकुर मीडिया प्रभारी मीना ठाकुर बबलू पंवार पुष्पराज संगठन प्रभारी राजेंद्र जिला प्रधान सनी रिंकू भाटिया राजेश विनोद आदि ने सरकार से मांग की है कि समय रहते उनकी उचित मांगों को पूरा किया जाए ताकि हिमाचल प्रदेश के समस्त जल रक्षक अपना वह अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें। उन्होंने कहा कि मांगें पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश के समस्त जल रक्षक सरकार के पक्ष में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करेंगे जिसमें हिमाचल के सभी जल रक्षक भाग लेंगे।
