December 23, 2025

‘आप’ के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील

फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर चोरी होने का डर?

नई दिल्ली: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत पाया है। तकरीबन 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। यहां तक की खुद केजरीवाल अपनी सीट हार गए हैं।
दिल्ली चुनाव में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है। इस बीच दिल्ली की कई सीटों पर चुनावी परिणाम आने के बाद दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए, इसके लिए ये आदेश दिया गया। कोई दस्तावेज चुरा न ले, इसके लिए सचिवालय सील कर दिया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।बता दें कि दिल्ली में भाजपा को बंपर जीत मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी बुरी तरह चुनाव हार गई है। आम आदमी पार्टी के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं। चाहे सौरभ भारद्वाज हो या सत्येंद्र जैन दोनों चुनाव हार गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *