February 20, 2026

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग ने भेज 6 अप्रैल तक जवाब देने को कहा

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इस कड़ी में चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को नोटिस भेज दिया है। आयोग ने यह नोटिस बीजेपी की शिकायत के बाद भेजा।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आतिशी को 6 अप्रैल की शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा। चुनाव आयोग ने कहा है कि नोटिस के प्रत्येक पैरा का लिखित में जवाब दिया जाए। दरअसल, तीन दिन पहले आतिशी सिंह ने बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिलने का आरोप लगाया था।

आतिशी का कहना था कि आतिशी ने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी मिला और धमकी भी। उन्होंने दावा किया कि अगले 2 महीने में ‘आप’ के 4 नेताओं की गिरफ्तारी होने वाली है। आतिशी के मुताबिक, उनके बाद सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा। फिर दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी अरेस्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *