February 19, 2026

यमुना में डुबकी लगाकर बीमार पड़े दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने आरएमएल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दो दिन पहले यमुना नदी में डुबकी लगाई थी। इसके बाद शनिवार को सुबह सांस लेने में तकलीफ और त्वचा में गभीर जलन की शिकायत मिली।

सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को विरोध में आईटीओ के पास यमुना घाट पर डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर को नदी की सफाई के लिए निर्धारित धन से वंचित कर दिया है।

दिल्ली भाजपा के अनुसार, वीरेंद्र सचदेवा को गंभीर खुजली हो रही है और उनकी सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सचदेवा ने कहा कि उन्हें पहले कभी सांस लेने की समस्या और त्वचा में जलन नहीं हुई।

सचदेवा ने आप नेताओं, मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नदी की स्थिति का निरीक्षण करने की चुनौती दी थी।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वीरेंद्र सचदेवा के बीमार पड़ने पर उनके स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही वीरेंद्र सचदेवा द्वारा नदी में डुबकी लगाने पर और यमुना में प्रदूषण के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराये जाने पर आप ने इसे नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि यमुना में प्रदूषण भाजपा की नौटंकी करने से कम नहीं होगा। भाजपा नौटंकी कर रही है हम काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *