22 जनवरी को दीपोत्सव, हर घर दुकान बाजारों में मनेगी दीपावली
राममय होगा हमीरपुर, हजारों दीपों से सजेगा हमीरपुर
रजनीश कपिल,हमीरपुर,
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर के लोकार्पण को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल हैं। 22 जनवरी को देशभर में हर घर दीपावली मनाई जाएगी। हमीरपुर में भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह 5 दिनों तक मनाया जाएगा। 18 जनवरी को मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अगुवाई में शिवमन्दिर हमीरपुर से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दी गई दिए की किट बाजार में मंडल पदाधिकारीयों व शहरी इकाई द्वारा सभी दुकानों में वितरित की गई।
इसी तरह हमीरपुर के गांधी चौक में भाजपा नेता नवीन शर्मा के साथ भाजपा कार्यकताओं ने भी स्थानीय दुकानदारों को किट वितरित की गई। उन्होंने कहा की संगीत पाठ के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। सारा हमीरपुर हजारों दीपों से सजाया जाएगा। दीपों की रोशनी से हमीरपुर जगमगा उठेगा।
हर घर में दीपावली जैसा माहौल होगा।
