हमीरपुर के दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के बुनियादी ढांचे को स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया
मोहित कांडा,हमीरपुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हमीरपुर के दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के बुनियादी ढांचे को स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। इसके स्तरोन्नयन से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भीड़-भाड़ को कम करने और श्रद्धालुओं की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में 65 करोड़ रुपए की लागत से रोपवे स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है बल्कि प्रदेश की संस्कृति और प्राकृतिक सौन्दर्य का भी एक अनूठा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी भी सृदृढ़ होगी।
