February 20, 2026

टाटानगर स्टेशन पार्किंग के पास एक कांग्रेस नेता के बोतल में मरी हुई छिपकली दिखी

कस्टमर ने रेलवे स्टेशन के पास पानी खरीदा था

जमशेदपुर, देशभर से ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही जहां कभी आइसक्रीम से इंसान की कटी हुई उंगली का निकला, कभी चिप्स के पैकेट से मेंढक निकलना तो कभी सांभर और चॉकलेट सिरप से मरा हुआ चूहा। ऐसे ही एक मामला अब झारखंड में टाटानगर स्टेशन पार्किंग के पास एक कांग्रेस नेता के बोतल में मरी हुई छिपकली दिखी है। कस्टमर ने रेलवे स्टेशन के पास पानी खरीदा था।

स्टेशन पार्किंग के पास रविवार दोपहर सिल्की ड्रॉप बोतलबंद पानी में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। बोतल खरीदने वाले टाटानगर मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा व अरुण सिंह ने इसपर आक्रोश जताया है। दुकानदार मोना साहू से पूछताछ के बाद पानी के डिस्ट्रीब्यूटर को बुलाकर दोनों ने फटकार लगाई। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी से भी इसकी शिकायत करेंगे।

बताया जाता है कि मुन्ना मिश्रा व अरुण सिंह साथियों के साथ बैठे थे। प्यास लगने पर टाटानगर स्टेशन पार्किंग के पास मोना साहू की दुकान से पानी का बोतल मंगवाया। मुन्ना बोतल खोलने वाले ही थे कि अरुण की नजर बोतल में मरी हुई छिपकली पर पड़ी। इससे पानी की बोतल का सील नहीं तोड़ा और बोतल पर दर्ज नंबर पर फोन किया। बोतल में छिपकली मिलने के बाद संचालक दुकान बंद कर भाग गया।

हालांकि, बागबेड़ा क्षेत्र में सिल्की ड्रॉप पानी का डिस्ट्रीब्यूटर तत्काल मौके पर पहुंचा। डिस्ट्रीब्यूटर मामले को खत्म करने का अनुरोध करने लगा, लेकिन दोनों सहमत नहीं हुए। इधर, मुन्ना मिश्रा को डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि जमशेदपुर में सिल्की ड्रॉप पानी का बोतल हाइवे स्थित भिलाईपहाड़ी एवं पश्चिम बंगाल के बलरामपुर प्लांट से आता है। मुन्ना मिश्रा ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी से पानी की विभागीय जांच कराने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *