दूरदर्शन शिमला में डीडी हिमाचल “नमस्ते हिमाचल” में हुआ कार्यक्रम, बचपन का सपना हुआ साकार
रघुनाथ शर्मा बेबाक़, जसूर: वचपन से जवानी आने तक हर बच्चे का टी.वी या रेडियो पर आने का एक सपना होता है और ऐसा ही सपना देखा था देवभूमि हिमाचल प्रदेश ज़िला कांगड़ा की नुरपूर विधानसभा की पंचायत बासा वजीरां गांव कण्डी से उभरते लोकप्रिय गायक आर्य भरमौरी ने।
22 वर्षीय आर्य भरमौरी की प्रराम्भिक शिक्षा गांव कण्डी से हुई और माध्यमिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाच्छ से पूरी की। बचपन से संगीत के शौकीन आर्य ने राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर से बी.ए म्यूजिक में एडमिशन ली लेकिन घर कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाये। उनके कॉलेज की गुरु भारती ठाकुर रही है जिनको वह अपना आदर्श मानते हैं। घर में भी गीत संगीत का माहौल होने से उन्हें संगीत का शौक उन्हें बचपन से ही था ।
भरमौरी के 2023 में “नूरपुरे दिए शैल गोरीये” 2024 में लोकप्रिय गीत “तेरा मेरा होणा वो व्याह” 2025 में लोकप्रिय गीत “मेरी कदर” यूट्यूब पर रिलीज हो चुके है
और इससे पहले भी कई गाने गा चुके हैं जिसे लोगों का काफी प्यार मिल चुका है।
इसी लोकप्रियता के आलम के चलते
दूरदर्शन शिमला में डीडी हिमाचल “नमस्ते हिमाचल” कार्यक्रम से उन्हें बुलाबा आया जिसमें आर्य भरमौरी ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और कहा मेरे लिए यह बहुत बड़ा मंच है बचपन में जो मैंने सपना देखा था कि मैं भी टीवी में दिखूं वो सपना पूरा हो गया। इसके लिए उन्होंने दूरदर्शन टीवी डीडी हिमाचल का बहुत धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि घर पर बहुत ही ख़ुशी का माहौल है। सभी परिवारजन बहुत ही खुश है उन्हें टीवी पर आता देख। आर्य भरमौरी ने बताया कि आज मैं जो भी हूँ वह अपने माता- पिता ,बुजुर्गों और गुरुजनों तथा कुलदेव केलंग वज़ीर जी की वजह से हूँ। साथ ही उन्होंने दर्शकों और और अपने फैन्स का धन्यवाद किया और कहा ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद देते रहें।
