बाजरा खरीद के साथ नियमित उठान कार्य में तेजी लाएं अधिकारी: डीसी
खरीद केंद्रों पर अभी तक 12 हजार 142.50 मिट्रिक टन बाजरे का हुआ उठान
झज्जर, 08 अक्टूबर। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि झज्जर जिला में बाजरा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से की जा रही है। किसानों को चाहिए कि वो अपनी उपज को सुखाकर बिक्री के लिए मंडी लाएं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए सरकार की ओर से निर्धारित नियमों अनुसार सभी खरीद केंद्रों पर शेड्यूल अनुसार बाजरा की खरीद की जा रही है।
डीसी के निर्देशानुसार जिला के प्रशासनिक अधिकारी खरीद प्रक्रिया के दौरान पूरी मोनिटरिंग करते हुए किसानों की बाजरा बिक्री संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निदान कर रहे हैं। विभागीय आंकडों के अनुसार झज्जर जिला में अब तक कुल 27 हजार 581.80 मिट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है, जबकि अभी तक 12142.50 मिट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है। जिला के खरीद केंद्रों पर अभी तक 943 गांवों के 9607 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है। उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान कार्यों में भी तेजी लाएं।
अब तक 27 हजार 581.80 मिट्रिक टन बाजरे की हुई खरीद, 12 हजार 142.50 मिट्रिक टन का हुआ उठान :
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कौशलपाल ने बताया कि खरीद केंद्र बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, झज्जर, मातनहेल व पाटौदा में बाजरे की फसल खरीद की जा रही है। उन्होंने खरीद एजेंसी द्वारा अब तक की गई खरीद के बारे में विभागीय आंकड़े देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 144.85 मिट्रिक टन, बेरी में 1628.55, ढाकला खरीद केंद्र पर 5123.55 मिट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 10836.70 मिट्रिक टन, बादली 380.10मीट्रिक टन तथा मातनहेल में 9468.05 मिट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है। बाजरे के उठान बारे उन्होंने बताया कि जिला के खरीद केद्रों से अब तक 12142.50 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।
