December 23, 2025

डीसी मोनिका गुप्ता ने जिला वासियों को दी दीपावली की बधाई

प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का किया आह्वान

नारनौल, 30 अक्टूबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने जिला के सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
डीसी ने कहा कि सभी नागरिक दीपों के इस त्यौहार को खुशियों के साथ मनाएं। यह त्यौहार प्रकाश और उत्सव का त्यौहार है। एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए इस त्यौहार को मनाएं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी नागरिकों के घर में अपार खुशियां आए सभी के घर में लक्ष्मी का वास हो।
उपायुक्त ने इसके साथ ही नागरिकों से आह्वान किया है कि वे स्वच्छ दीपावली मनाएं। परंपरागत पटाखों पर जिला प्रशासन की ओर से बैन लगाया गया है। केवल ग्रीन पटाखे का प्रयोग भी निश्चित अवधि के तहत किया जाना चाहिए। नागरिक कम से कम पटाखों का प्रयोग करें। अत्यधिक पटाखों से न केवल मनुष्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि पशु पक्षियों और जानवरों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। हमें सभी जीवों का ख्याल रखते हुए दीपावली का त्योहार मनाना है।
उन्होंने कहा कि परंपरागत पटाखों से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि इस दिन किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा करने से त्योहार की पवित्रता भंग होती है। ऐसे में नागरिक दीपावली के पर्व को पूजा पाठ करते हुए खुशियों के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *