February 15, 2026

समाधान शिविर में डीसी ने सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

24 घंटे में किया 37 में से 23 समस्याओं का समाधान
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में शिकायतों के समाधान को लेकर नागरिक पहुंच रहे हैं। बुधवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 40 शिकायतें दर्ज हुई जिन पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सुनवाई की। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
◾️डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में किया जा रहा है। समाधान शिविर के दौरान आने वाले शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के साथ करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 37 शिकायतें दर्ज हुई थी, जिनमें से 23 शिकायतों का 24 घंटे के अंदर समाधान किया जा चुका है व लंबित शिकायतों का निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राजस्व, पंचायती राज विभागों की शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे। डीसी ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *