February 17, 2026

बेटियों को समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया

दौलतपुर चौक, 6 नवंबर ( संजीव डोगरा ): खंड स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी गगरेट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिरथीपुर में किया गया जिसमें स्थानीय पंचायत प्रधान शमा शर्मा, बीडीसी सदस्य निशा, वार्ड सदस्य ,प्रधानाचार्य परमजीत सिंह हैल्थ एजुकेटर प्रकाश विद्यालय के सभी अध्यापक पर्यवेक्षक रजनी शर्मा , बिमला शर्मा, पोषण समन्वयक उपस्थित रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बाल विकास परियोजना अधिकारी गगरेट द्वारा बेटियों को पढ़ लिख कर समर्थ और सक्षम बन समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हैल्थ एजुकेटर द्वारा पी सी पी एन डी टी एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा तथा पर्यवेक्षक रजनी शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आभियान पर विस्तृत जानकारी दी गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा भी बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को तथा उपस्थित सभी को चाय पान भी वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *