बेटियां प्रदेश का गौरव
मुख्यमंत्री ने सीमा के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चंबा की उड़नपरी सीमा को गोवा में हो रहे 37वें राष्ट्रीय चैंपियनशिप के एथलेटिक्स इवेंट में 5 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस बेटी ने एक महीने में तीन राष्ट्रीय स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है।सीमा की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने सीमा के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है।
