हौसले की उड़ान हैं बेटियां,प्रदेश की शान हैं बेटियां।
62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिले की बेटी सीमा को बेंगलुरु में अयोजित 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की इस बेटी ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री ने सीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
