February 27, 2026

बहुएं भाग जाती हैं, शहीद अंशुमान के माता-पिता के आरोपों पर बहू स्मृति ने दिया जवाब

नई दिल्ली – शहीद अंशुमान के माता-पिता ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू भी उन्हें छोड़कर चली गई है। इसके साथ ही वह अपना सारा सामान भी साथ ले गई है। जिसके बाद अब शहीद अंशुमान की पत्नी स्मृति ने अंशुमान के माता-पिता के आरोपों का जवाब दिया है।

स्मृति सिंह ने अपने सास-ससुर की सोच पर सवाल उठाया है। स्मृति ने कहा है कि जिसकी जैसी सोच है, वह वैसा ही कहेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। स्मृति ने अंशुमान के माता-पिता का वीडियो मांगा है। उन्होंने कहा कि अभी मैं बाहर हूं, इसलिए इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद मैं जवाब दूंगी। गौरतलब है कि स्मृति पेशे से इंजीनियर हैं और उनके माता-पिता स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। स्मृति के पिता ने भी इन आरोपों पर कोई जवाब देने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान को हाल ही में मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। शहीद अंशुमान की पत्नी स्मृति सिंह ने यह सम्मान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने अंशुमान और अपने प्यार की कहानी भी बयां की थी। हालांकि इसके कुछ ही दिनों के बाद मामले ने तब ट्विस्ट ले लिया जब शहीद अंशुमान के माता-पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बहू उन्हें छोड़कर जा चुकी है। इसका सबसे चौंकाने वाला पहलू तो वह था, जिसमें कहा गया कि स्मृति ने वह एटीएम भी ब्लॉक करा दिया है, जो अंशुमान की मां इस्तेमाल करती थीं। उन्होंने कहा था कि उनके पास अब अपने बेटे की कोई निशानी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने नियमों में बदलाव की बात कही थी। अंशुमान की मां तो यहां तक कह दिया था कि बहुएं भाग जाती हैं, इसलिए माता-पिता का सम्मान होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *