March 14, 2026

बंगाणा की मदली पंचायत के नुगराडी गांव में तेज तूफान से दो परिवारों के रिहायशी मकान का नुकसान

उक्त गांव के राज कुमार के घर की उड़ी टीन,रमेश के मकान पर गिरा आम का पेड़, थानाखास गांव में तेज तूफान से किसानों की गेहूं की फसल तबाह, कृष्ण पाल शर्मा ने नुक्सान  का मौके पर लिया जायजा

बंगाणा, उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मदली के गांव नुगराडी के राज कुमार पुत्र गोपी चंद एवम रमेश चंद पुत्र काकू राम के रिहायशी मकान तेज हवाओं के कारण ध्वस्त हो गए है। और लाखो का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भारी बारिश के साथ भारी तूफान पढ़ने के कारण राज कुमार पुत्र गोपी चंद के रिहायशी मकान पर पढ़ी टीन ध्वस्त हो गई है। राज कुमार एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। और अप्रैल माह में राज कुमार की पुत्री की शादी होने बाली है। बही रमेश चंद पुत्र काकू राम के रिहायशी मकान पर आम का बड़ा वृक्ष गिर गया। जिससे रिहायशी मकान को बढ़ी दरारे आ गई है। और मकान में रहने से उक्त परिवारों को डर का माहौल बना हुआ हैं। हालांकि उक्त पीड़ित परिवार के साथ घटना स्थल पर मिलने के लिए जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा पहुंचे। और नुक्सान का जायजा लेकर अधिकारियों से चर्चा की। और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि उक्त परिवार अति गरीबी रेखा से नीचे है। और पीड़ित राज कुमार की सुपुत्री की अप्रैल माह में शादी भी है। लेकिन तेज तूफान के कारण राज कुमार और रमेश कुमार के रिहायशी मकानों से टीन उड़ना और रमेश कुमार के मकान पर बढ़ा आम का पेड़ गिरने से मकान आई दरारों से भारी नुकसान हुआ है। बही शर्मा ने बताया कि थाना कला पंचायत के थाना खास गांव में शनिवार देर रात भारी तूफान आने से गेहूं की फसल पूरी तरह से त्वाह हो गई है। और किसानों का नुकसान हुआ है। बही संबंधित पटवारी ने सभी जगह पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। सोमवार को पीड़ित परिवारों के नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम बंगाणा को सौपी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *