March 18, 2026

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के नुकसान की भरपाई क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए होगी

खंडौरा गाँव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के नुकसान की भरपाई क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए होगी। उन्होंने नहर के पानी को जोहड़ से जोड़ने की परियोजना को मंजूरी देने के साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए परियोजना को मंजूर किया। मनोहर लाल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारिश की वजह से प्रभावित हुए महिला शौचालय और पीने के पानी की समस्या का तुरंत निदान होगा। उन्होंने खडौंरा गांव के लिए बस क्यू शेल्टर की मंजूरी दी और कहा कि गांव में विलेज नॉलेज सेंटर, कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *