February 23, 2026

साइबर ठगों ने वकील को जाल में फंसाकर खाते से उड़ा दिए 32 लाख रूपये

गुरुग्राम : साइबर अपराधियों ने एक बार फिर एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया है। गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय वकील मोहन लाल गुप्ता से साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और ओटीपी लेकर उनके खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए।

पीड़ित के अनुसार, छह नवंबर को एक व्यक्ति ने उन्हें एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और खाता अपडेट करने के लिए कहा। ठग के पास पहले से ही वकील के खाते की पूरी जानकारी थी। उन्होंने वकील से प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके उनकी 49 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तोड़ दी और फिर उनके खाते से 10 बार में 32 लाख रुपये निकाल लिए।

वकील ने जब बैंक में जाकर देखा तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या करें सावधान रहने के लिए
-किसी भी अज्ञात नंबर से आए फोन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी शेयर न करें।
-बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी मांगता है।
-अगर आपको संदेह हो तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
-अपने मोबाइल फोन में दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *