February 15, 2026

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए पैसे

यमुनानगर – साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर प्रह्लादपुरी कालोनी निवासी संजीव के खाते से 30278 रूपए निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार प्रह्लादपुरी कालोनी निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की दोपहर साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके फोन ने काम करना बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसके फोन पर खाते से 20588 रूपए निकलने का संदेश आया। एक मिनट बाद फिर से खाते से 969 रूपए निकलने का संदेश आया। बाद में उसे पता चला कि साइबर ठगों ने उसके मोबाइल के मोबिक्विक एप और फोन पे एप हैक करके उसके खाते से पैसे निकाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *