February 23, 2026

वर्तमान सरकार, कर्मचारी और पेंशनर हितैषी सरकार

पालमपुर, सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट की। मुख्य संसदीय सचिव ने संगठन के पदाधिकारियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार, कर्मचारी और पेंशनर हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ दिया और इनकी वर्षो पुरानी मांग को पूर्ण किया है।
आशीष ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनायें और नीतियों को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका कर्मचारियों की होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों की सुरक्षा तथा सुविधाओं के लिये सरकार वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *