February 19, 2026

भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह की शुरुआत फल बांट कर किया गया

संदीप गिल, नंगल, भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा नंगल के कुष्ठ आश्रम में जा कर फल वितरण किया। इस संबंध में संस्था के संस्थापक निदेशक ऐडवोकेट अशोक मनोचा और अध्यक्ष डा अशोक शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद् का समाज के प्रति हर जरूरत मंद व्यक्ति के प्रति सेवा भाव के उद्देश्य से संस्कृति सप्ताह की शुरुआत कुष्ठ आश्रम नंगल में फल वितरण कर किया। इस मौके सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि भा वि प के पंजाब ईस्ट के दिशा निर्देशों के मुताबिक आने वाले दिनों में संस्कृति सप्ताह मनाते हुए ओर भी कल्याणकारी प्रोजेक्टों का आयोजन किया जाएगा।
आज के फल वितरण समारोह में पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह संधू, कैशियर कुलदीप कुमार सग्गी, दविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *