स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का चयन 4 अगस्त को किया जाएगा: बादल दीन तहसीलदार
एसजीएस खालसा स्कूल में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जायेगा।
सचिन सोनी,आनंदपुर साहिब, बादल दीन तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह श्री आनंदपुर साहिब के एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह के विभिन्न आयोजनों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की टीमें एवं प्रभारी 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे समारोह स्थल पर पहुंचें, जहां चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चयन के लिए एसडीएम मनीषा राणा आईएएस द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। समारोह में भाग लेने हेतु पीटी शो, मार्च पास्ट, परेड आदि की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि समारोह को प्रभावशाली बनाने के लिए स्कूलों के प्रभारी ऐसी वस्तुओं का चयन करें जो देशभक्ति और पंजाब की संस्कृति को दर्शाती हों। ऐसी प्रस्तुतियां तैयार करें जिनमें अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी भाग लें। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए और अधिक से अधिक उत्साह के साथ इसमें भाग लेना चाहिए।
