February 19, 2026

हरियाणा में सीआरपीएफ जवान की हत्या, घर से बुलाकर गोली मारी

एक महीने की छुट्‌टी आया था जवान

सोनीपत, गोहाना के गांव खेड़ी दमकन में रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर उसे घर से बाहर बुलाकर ले गए और गोली चला दी। परिजन गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो जवान लहूलुहान हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ में तैनात था और एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक दो बच्चों का पिता था। परिवार में तीन दिन पहले ही एक बच्चे का जन्म हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हाल ही में कृष्ण हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर गया था, जहां कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। आशंका है कि उसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *