December 22, 2025

कृषि विज्ञान केंद्र कण्डाघाट में फसल विचार संगोष्टी आयोजित

सोलन, कमल जीत : कंडाघाट कृषि विज्ञान केंद्र में ईफको कम्पनी और किसान उत्पादक संघ के संयुक्त तत्वधान में फसल विचार संगोष्टी का आयोजन किया गया।
संगोष्टी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उत्पादक संघ की गतिविधियों और ईफको के साथ मिलकर खेती में नए उत्पादों का प्रयोग करने बारे प्रेरित करना रहा। इसमें स्वयं सहायता समूहों सहित 100 किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र कण्डाघाट के प्रधान वैज्ञानी एवं प्रभारी डॉ अमित विक्रम वैज्ञानी डॉ सीमा ठाकुर , डॉ राजेश ठाकुर एवं इफको कम्पनी के राज्य मार्केटिंग मैनेजर डॉ सुधीर कटियार ने प्रतिभागियों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए नैनो यूरिया के उपयोग की जानकारी दी।
संगोष्टी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्राकृतिक खेती के उत्पादों और चीड़ की पत्तियों से बनी हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। वैज्ञानियों और अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के कार्य की सराहना करते हुए इस कार्य के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *