February 12, 2026

गौवंश को गौशालाओं में सही प्रकार से रखा जाए:मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को बेसहारा गोवंश से मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर लगभग 60 हजार बेसहारा गौवंशों को नजदीक की गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों व गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के कार्य को तेजी से किया जाए ताकि राज्य में गौवंश की सुरक्षा की जा सके।
मनोहर लाल ने गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गौशालाओं की क्षमता के अनुसार ही गौवंश रखे जाए। इसके अलावा, समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि गौवंश को गौशालाओं में सही प्रकार से रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *