कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
इंडिया वापस लौट आए हैं। कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस मौके पर दिव्यांका ने कहा कि उन्होंने देश में लैंड करने के बाद ही चैन की सांस ली।
दिव्यांका और विवेक इटली के फ्लोरेंस शहर वेकेशन मनाने गए थे, जहां उनका सामान और पासपोर्ट चोरी हो गया था।
एयरपोर्ट पर जहां दिव्यांका की आंखों में देश वापस लौटने की खुशी साफ चमक रही थी। वहीं, उनके पति विवेक भी काफी राहत भरी सांस लेते हुए नजर आ रहे थे।
इंडियन एम्बेसी ने जारी किए थे इमरजेंसी सर्टिफिकेट
इससे पहले 14 जुलाई को कपल ने इटली में इंडियन एम्बेसी द्वारा जारी किए गए इमरजेंसी सर्टिफिकेट के साथ एक फोटो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘जल्द ही भारत आ रहे हैं। हम आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए ‘आपको’ धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारी ‘घर वापसी’ को संभव बनाने के लिए इंडियन एम्बेसी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
दिव्यांका-विवेक के साथ क्या हुआ था?
दिव्यांका पति विवेक के साथ अपनी शादी की 8वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए इटली के फ्लोरेंस शहर गई थीं। यहां उनका 10 लाख रुपए का सामान और पासपोर्ट चोरी हो गया था।
कार का शीशा तोड़कर चुरा लिया सामान
इटली में कपल ने किराए पर एक कार ली थी, जिसके जरिए वो रहने के लिए होटल और रिसोर्ट देख रहे थे।
बुकिंग के सिलसिले में वो एक रिसोर्ट गए थे, लेकिन जब वो बाहर आए तो देखा कि उनकी कार के शीशे तोड़कर उनका सारा सामान चोरी कर लिया गया है।
चोरी हुए सामान में उनके पैसे और पासपोर्ट भी थे। साथ ही बीते दिन की गई शॉपिंग का सारा सामान भी कार में ही था।
