February 20, 2026

जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया

जालंधर, पंजाब के जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशन में तेजी से कार्रवाई करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 06 अवैध पिस्तौल और 07 मैगजीन के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह शातिर पिछले 6 महीनों में हथियारों की 4 बड़ी खेपें खरीद चुके थे। उन्होंने कहा कि पहचाने गए दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और उन्हें गैंगस्टरों को हथियार आपूर्ति करने के लिए नामांकित किया गया है।

इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर एसएसओसी अमृतसर में दर्ज की गई है । डीजीपी ने कहा कि पकड़े गए तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *