February 26, 2026

दिव्यांग में भरे जाने वाले शास्त्री व भाषा अध्यापकों के पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को

गगरेट/सुखविंदर /17 जून – शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काॅउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शास्त्री अध्यापक के पदों के लिए दृष्टि बाधित श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आर्थो श्रेणी में दो पदों तथा भाषा अध्यापक के लिए दृष्टि बाधित(अल्प दृष्टि) श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आर्थो श्रेणी में एक पद हेतु काॅउसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 29 मई तक इस कार्यालय में आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यार्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *