February 24, 2026

हरियाणा सरकार के अथक प्रयासों की बदौलत राजस्व में लगातार बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार के अथक प्रयासों की बदौलत राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इस वर्ष की प्रथम तिमाही में पिछले साल की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आबकारी एवं कराधान विभाग के इस वित्तीय वर्ष के पहले 4 महीनों में राज्य का कुल कर-संग्रह ₹23,108 करोड़ तक जा पहुंचा है। इस वर्ष की प्रथम तिमाही में वैट का संग्रहण ₹3,819 करोड़ था जबकि एसजीएसटी संग्रहण (आईजीएसटी सेटलमेंट तथा एसजीएसटी कम्पेन्जेशन समेत ) 15,229 करोड़ था। पहले की तुलना में यह 31.7 प्रतिशत की वृद्धि है। आबकारी संग्रह ₹4,000 करोड़ रहा जो कि 14.56 फ़ीसदी वृद्धि को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *