सामान की खरीदारी करते समय बिल अवश्य लें उपभोक्ता
लघु सचिवालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर,24 दिसंबर। लघु सचिवालय स्थित जिला खादय एंव पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक खादय एंव पूर्ति अधिकारी
कुसुमलता ने की। इस दौरान एएफएसओ ने उपस्थित उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने व उनकी उल्लंघना होने पर उपभोक्ता फोरम का सहयोग लेने की जानकारी दी। सहायक खादय एंव पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता जो भी वस्तु या सेवा लेते समय सम्बधित फर्म/दुकान से बिल अवश्य लें। हर खरीददारी में सोच समझ कर गुणवत्ता को ध्यान में रख कर खरीद करें। अपने वाहन मे डीजल व पट्रोल भरवाते समय उसकी मात्रा मीटर मे देखें तथा गाडी से नीचे उतर कर उसकी नोजल की भी जांच करें। इसके अलावा प्रत्येक वस्तु खरीदते समय उसके वजन, रेट व एक्पायरी तिथि आदि की जांच परख अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी रखें व कम्पनी के नियम व शर्तो का भली भांति अध्ध्यन करने उपरांत ही खरीदारी करें। इस मौके पर अधीक्षक रामचन्द्र,खाद्य एवं पूर्ति विभाग से कुलदीप सिंह मुख्य विश्लेषक, प्रीति सैनी लेखाकार, बेरी उपनिरीक्षक हरिओम भारद्वाज,साहिल, कबीर सहित विभाग के कर्मचारियों के अलावा उपभोक्ता भी उपस्थित थे।
