February 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैँ। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है।

बता दें कि एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था।

ये मॉड्यूल आईएसआईएस (ISIS terrorist) का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *