लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा
चंडीगढ़ , लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके बाद पार्टी में मतभेद सामने आ रहे हैं। तिवारी को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद एक या दो नहीं, बल्कि 36 नेताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आलाकमान को इस्तीफा सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि मनीश तिवारी को कांग्रेस द्वारा चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद पवन बंसल गुट खफा है। इसके बाद पार्टी में इस्तीफा देने की होड़ शुरू हो गई।चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद मनीष तिवारी पहली दफा राजीव गांधी भवन पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मौके पर पवन बंसल गुट का कोई भी नेता मौजूद नहीं था। इसे लेकर अब सियाली गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
