March 13, 2026

कांग्रेस का बजट सराहनीय, हर वर्ग का रखा ख्याल : दिलावर सिंह

जवाली, शिबू ठाकुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट ने जाहिर कर दिया है कि कांग्रेस सरकार ही जनता की हितैषी है। यह बात कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू ने कही। उन्होंने कहा कि बजट काफी सराहनीय है जिसमें अमीर-गरीब को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में रेहड़ी-फड़ी वालों, किसानों-बागवानों, पशुपालकों सहित अन्य गरीब तबकों को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि 21वर्ष से ऊपर की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह का प्रावधान किया गया है। दिहाड़ी में इजाफा किया गया है। पंचायती राज प्रतिनिधियों का मानदेय बढाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी राहत दी गई है। दूध, गेहूं व मक्की के दाम बढ़ाए गए हैं। रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। दिलावर सिंह छोटू ने कहा कि हर वर्ग को बजट में राहत देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *