कांग्रेस और ‘आप’ भेद नहीं पाए दिल्ली में भाजपा का किला,
नई दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस और आप ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और भाजपा का मुकाबला किया। टीवी 9 एक्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर कमाल करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने दिल्ली की सातों सीट भाजपा की झोली में दिखाया है। रिपब्लिक टीवी के मेट्राइज एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। पोलस्टार और पीपल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की सभी 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत सकती है वहीं, इंडिया गठबंधन का यहां खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। दिल्ली में भाजपा को झटका लग सकता है। टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा इस पर क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी। भाजपा छह सीटों पर जीत हासिल कर सकती है तो इंडिया गठबंधन उससे एक सीट छीन सकता है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान हुआ था।
