चम्बा जिला की बेटी को गोवा 37वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के चम्बा जिला की बेटी सीमा को गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा ने आपने जीवटता के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सीमा को उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
