February 20, 2026

सरबजोत के माता-पिता को दी बधाई, कहा- ‘आपके बेटे ने अंबाला, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया

विज ने ‘‘मैडल जीतके लयाया सरबजोत’’ गाकर भांगड़ा भी डाला

चंडीगढ़, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विजपेरिस ओलंपिक के विजेता खिलाडी सरबजोत सिंह से मिलने अंबाला में धीन गांव पहुंचे और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि ‘‘आपके बेटे ने अंबाला, हरियाणा और देश का नाम रोशन कर दिया है। विज ने यह भी कहा कि ‘‘मेरी मेहनत आज कामयाब हो गई जब अंबाला के बेटे सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मैडल जीता है।

अंबाला के धीन गांव में पहुंच कर शूटर सरबजोत सिंह को विज ने गले लगाया और उनके माता-पिता से बातचीत करते हुए कहा कि सरबजोत सिंह ने अंबाला, हरियाणा और देश का परचम दुनिया में लहरा दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को सुविधाएं हमारी सरकार ने दी है और आज इन सुविधाओं के तहत सुखद परिणाम मिल रहे है।

विज ने स्मरण करत हुए कहा कि ‘‘सरबजोत सिंह जब भी मेरे पास आता था तो मैं हमेशा ही कहता था कि तेरे से मुझे बहुत ही उम्मीदें है और सबरजोत सिंह उन उम्मीदों पर खरा उतरा है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘ओलंपिक में जब देश का झण्डा लहराया जाता है और देश की राष्टीय धुन बजती है तो छाती गर्व से और भी चौडी हो जाती है’’। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से अंबाला में खिलाडियों के लिए तैयार की गई सुविधाओं के सुखद परिणाम आ रहे हैं और खिलाडी अंबाला और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अंबाला में अंतर्राष्टीय स्तर पर सुविधाएं तैयार की जा रही है ताकि हमारे बच्चे अंतर्राष्टीय प्रतिस्पार्धाओं में हिस्सा लें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस मौके पर विज ने शूटर सरबजोत सिंह को पुनः मैडल पहनाकर सम्मान दिया और श्रीकृष्ण भगवान का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं, सरबजोत सिंह के पिता ने श्री विज का सम्मानस्वरूप सरोपा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ‘‘बोले सोनेहाल एवं भारत माता की जय और भाई अनिल विज जिंदाबाद’’ के जयकारें भी लगाए गए। विज ने पेरिस ओलंपिंक में सरबजोत सिंह द्वारा मैडल अर्जित करने पर ‘‘बारी बरसी खटन गया सी खटके लयाया मैडल, भारत नूं पंख लग गए, मैडन जीतके लायाया सरबजोत। भारत नूं भाग लग गए मैडल जीतके लयाया सरबजोत’’ गाकर भंागडा भी डाला और उपस्थित सभी ने भी उनका साथ दिया।

इस अवसर पर खिलाड़ी सरबजोत सिंह ने अनिल विज के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और अनिल विज ने खिलाड़ी सरबजोत सिंह को गले लगाया और गर्व से उसकी पीठ थपथपाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने सरबजोत सिंह को पुष्पगुच्छ देकर तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *